बाड़मेर: विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित
Barmer, Barmer | Jul 25, 2024 संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में बाड़मेर जिला कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेंस हॉल में विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। संभागीय आयुक्त ने सरकारी योजनाओं की समीक्षा करने के साथ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। बैठक में योजनाओं की प्रगति अब तक हुए कार्य और आमजन को योजनाओं का लाभ अधिकाधिक पहुंचाने को लेकर विशेष निर्देश दिए गए।