बारसोई में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विधि व्यवस्था संधारण और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। यह मामला रात आठ बजे का है। इस मौके पर पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना हैं ।