शामली: शामली के बूंटा गांव में नशे की हालत में बिजली लाइन के तार काटने वाले युवक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
Shamli, Shamli | Apr 22, 2026 बुधवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली जिले के गांव बूंटा में कुछ दिनों पहले एक युवक की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जो कथित तौर पर शराब के नशे में धारदार हथियार से छत पर चढ़कर विद्युत लाइन के तार काटता दिखाई दे रहा था। विद्युत उपकेंद्र गढ़ी अब्दुल्ला के अवर अभियंता विकेश कुमार ने आरोपी के खिलाफ गढ़ीपुख्ता थाने पर केस दर्ज कराया है।