पथरगामा: बिषाहा पंचायत के पूर्व मुखिया प्रफुल्ल का परी के भाई शंकर का परी की मौत से क्षेत्र में शोक
बिषाहा पंचायत के पूर्व मुखिया प्रफुल्ल कापरी के बड़े भाई शंकर कापरी की मौत इलाज के दौरान दुर्गापुर अस्पताल में हो गया। पूर्व मुखिया के बड़े भाई शंकर कापरी पाकुड़ जिला के हिरणपुर प्रखंड में कर्मचारी के पद पर आसीन थे और वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनकी मौत की खबर सुनते ही बिषाहा गांव के सहित आसपास के गांव में भी मातम छा गया।