शाहजहांपुर: काँट में तेल के लिए मचा कोहराम, पंप कर्मचारियों के साथ सरेआम मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
काँट (शाहजहाँपुर): क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की महज एक अफवाह ने बुधवार को हिंसक रूप ले लिया। काँट स्थित सियाराम फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल डलवाने को लेकर शुरू हुआ विवाद इस कदर बढ़ा कि युवकों ने पंप कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।