सलोन: रसूलपुर गांव के पास हुई घटना को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी, तीन की मौत और 5 घायल
27:5:2026 को 10:10 सुबह सलोन कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर स्कॉर्पियो वाहन व ट्रैक्टर में टक्कर होने से दो महिलाएं व एक किशोरी की मौत हो गई। वही पांच घायल लोगों को एम्स रायबरेली में भर्ती कराया गया। जिसकी जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली आलोक सिंह ने मीडिया को दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।