डीएन सिंह कॉलेज भुसिया रजौन में विवादित बहाली के विरोध में तृतीय वर्ग कर्मचारी कन्हैया लाल सिंह सोमवार 24 नवंबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे ।उनका आरोप है कि कॉलेज प्रशासन ने बिना विज्ञापन और सार्वजनिक सूचना के शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों पर गुपचुप तरीके से एक दर्जन से अधिक लोगों की नियुक्ति कर दी ।