दरभंगा: दरभंगा जिला कांग्रेस कार्यालय में नवनियुक्त जिला अध्यक्षों ने किया पदभार ग्रहण, कार्यकर्ता रहे मौजूद
दरभंगा के बलभद्रपुर लहेरियासराय में स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को दरभंगा शहरी और दरभंगा ग्रामीण के लिए नवनियुक्त दोनों जिला अध्यक्षों ने पदभार ग्रहण किया। दरभंगा शहरी के लिए डॉक्टर जमाल हसन एवं दरभंगा ग्रामीण के लिए मिथिलेश चौधरी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है । इस संदर्भ में सोमवार को दिन के 12:20 पर जिला अध्यक्ष के कई बातों की जानकारी दी।