रामानुजगंज: रोजगार दिवस में श्रमिकों को जल संरक्षण एवं आजीविका संवर्धन के प्रति विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई
रामानुजगंज रविवार जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयन तारा सिंह तोमर के नेतृत्व में जिले में रोजगार दिवस का आयोजन कर श्रमिकों एवं ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इसी कड़ी में जनपद पंचायत रामचन्द्रपुर के ग्राम पंचायत चाकी में निर्माणाधीन तरिया स्थल पर रोजगार दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित श्रमिकों को नवा तरिया आय