रामपुर: गंज थाना क्षेत्र में मोबाइल टावर से चोरी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
Rampur, Rampur | Jun 2, 2026 पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना गंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार को दोपहर 12 बजे पुलिस ने एयरटेल मोबाइल टावर की पावर केबल चोरी करने वाले तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए तीनों आरोपियों को स्वार बस अड्डे के पीछे तूती के मकबरे के पास स्थित खंडहर से गिरफ्तार किया