अनूपपुर: 9 साल से अधूरा फ्लाईओवर, अब मजदूर भी ठगे गए? भुगतान की आस में कलेक्ट्रेट पहुंचे श्रमिक
अनूपपुर का फ्लाईओवर लगभग 9 साल बाद भी पूरा नहीं हुआ, और अब इसमें काम कर चुके मजदूरों ने भी ठेकेदार पर मेहनताना नहीं देने का आरोप लगाया है। परेशान श्रमिक मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और भुगतान की गुहार लगाई। सवाल यह है कि जब पुल ही नहीं बन पाया, तो मजदूरों की मेहनत की कीमत कब मिलेगी? विकास का यह "फ्लाईओवर" फिलहाल सिर्फ वादों पर ही दौड़ता नजर आ रहा है।