बरेली: कुख्यात महाठग कन्हैया गुलाटी और उसके साथी राजेश मौर्य की बी-क्लास हिस्ट्रीशीट खोली एसएसपी अनुराग आर्य ने
बरेली में एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर बारादरी थाना क्षेत्र के अभियुक्त राजेश मौर्य और कन्हैया लाल गुलाटी के खिलाफ बी-क्लास हिस्ट्रीशीट खोली गई है। राजेश मौर्य पर शहर के अलग-अलग थानों में धोखाधड़ी के 30 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि कन्हैया गुलाटी पर भी बरेली समेत बाहर के थानों में कई केस हैं। पुलिस को दोनों की सतत निगरानी और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए