बरेली: सीबीगंज पुलिस ने 630 ग्राम अफीम के साथ नशे के सौदागर को किया गिरफ्तार
बरेली के थाना सीबीगंज पुलिस ने नशे के कारोबार पर करारा प्रहार करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 630 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार सीबीगंज पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था, अपराध रोकथाम व संदिग्ध वाहन/व्यक्ति चेकिंग में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली