बरेली: कश्मीर से बरेली तक दोस्ती की डोर, यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम का भव्य आगाज़, ‘एक भारत–श्रेष्ठ भारत’ को मिली नई ताकत
बरेली में कश्मीर से आए युवाओं और बरेली की धरती के बीच आपसी समझ, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने की दिशा में कश्मीरी युवा आदान–प्रदान कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। माय भारत बरेली एवं रुहेलखंड विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह सप्ताह भर चलने वाला कार्यक्रम युवाओं के सर्वांगीण विकास को नया आयाम देगा। कार्यक्रम के पहले दिन पंजीकरण के