दातागंज: उसावां पुलिस ने एक लाख रुपये से भरा बैग बरामद कर उसके स्वामी को उपलब्ध कराया
गुरुवार दोपहर 3 बजे के लगभग उसावां पुलिस ने एक लाख रूपये से भरा बैग बरामद कर वैग स्वामी को उपलब्ध कराया है। बताया जा रहा है कि कलान क्षेत्र के नयागांव के रहने वाले राजेश पुत्र केशव अपने भाई के साथ शादी में देने को एक बाइक खरीदने उसावां आये थे। तभी उनका बैग गिर गया। पुलिस ने जांच पड़ताल कर वैग बरामद कर उपलब्ध कराया है।