गोपालगंज: हथुआ जीएनएम कॉलेज में प्राचार्य की चिट्ठी सिविल सर्जन डॉ. विरेंद्र प्रसाद ने की रद्द, पढ़ाई के दौरान शादी पर लगी थी रोक
जिले के हथुआ स्थित जीएनएम कालेज में प्राचार्य ने पढ़ाई के दौरान छात्राओं को शादी करने से रोकते हुए चिट्ठी निकल दी। इसकी जानकारी होने के बस सिविल सर्जन डॉ विरेंद्र सिंह ने चिट्ठी को रद्द कर दिया। साथ ही प्राचार्य से स्पष्टीकरण की मांग की है। इसकी जानकारी सिविल सर्जन ने शनिवार की सुबह 11 बजे सदर अस्पताल में दी।