जशपुर: जनजातीय विकास योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को प्रभावी क्रियान्वयन के लिए दिए गए निर्देश
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनजातीय अधिकारों की सुरक्षा, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। डॉ. लकड़ा ने अधिकारियों को सभी योजनाओं का पारदर