बिहार: बनौलिया हाट के दक्षिण पैन से पुलिस ने एक व्यक्ति का शव किया बरामद
Bihar, Nalanda | Nov 13, 2024 बिहार थाना क्षेत्र के बनौलिया हाट के दक्षिण पैन से राजेश्वर यादव के 44 वर्षीय पुत्र शंभू यादव का शव पुलिस ने किया बरामद। मृतक के परिजन ने बताया कि सोमवार की शाम 7:00 बजे शौच करने के लिए गए थे। उसके बाद देर रात घर नहीं आए तो हम लोग खोजबीन करने लगे। थकहार कर जब कहीं पता नहीं चला तो थाने में गुमशुदगी का आवेदन दिया था। उसके बाद हम लोग खोजने में लगे हुए थे।