दतिया नगर: शस्त्र लाइसेंस का उल्लंघन करने पर कलेक्टर ने दो शास्त्र लाइसेंस किए निलंबित
दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने आयुध अधिनियम के अंतर्गत शस्त्रों के दुरुपयोग के मामले में दो लाइसेंसधारि अमित तिवारी एवं शिवम उर्फ शिवओम तिवारी के शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं । पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन के आधार पर की गई कार्रवाई में दोनों पर लाइसेंसी हथियार के दुरुपयोग शस्त्र लाइसेंस की शर्तों के उल्लंघन का आरोप है ।