🙏 एक तरफ हम गोमाता की पूजा करते हैं… और दूसरी तरफ यही गोमाता कचरे में अपना निवाला ढूंढ रही है।
नंदी महाराज की मूर्ति पर जल, दूध और दही चढ़ाते हैं…
गोवर्धन पूजा करते हैं…
गौमाता के नाम पर बड़े-बड़े आयोजन होते हैं…
गौशालाओं के लिए जमीन और लाखों-करोड़ों का दान किया जाता है…
लेकिन आज उसी गोमाता की तस्वीर देखिए… 💔
परबतसर नगर पालिका क्षेत्र में डंपिंग यार्ड का कचरा हाईवे तक फैल चुका है।
परबतसर–कुचामन–किशनगढ़ हाईवे के पास गोवंश कचरे के ढेर में भोजन तलाशते नजर आ रहे हैं और प्लास्टिक की थैलियाँ तक खाने को मजबूर हैं।
सवाल सिर्फ नगर पालिका से नहीं…
सवाल हम सबकी संवेदना से है।
जिसे हम माँ कहते हैं, उसे कचरे में भोजन क्यों तलाशना पड़े?
जिसके नाम पर आस्था है, उसके लिए स्वच्छ और सुरक्षित जगह क्यों नहीं?
🙏 माननीय मुख्यमंत्री जी से विनम्र निवेदन है कि परबतसर की इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेकर संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाएँ।
Ramniwas Gawriya
Hanuman Beniwal
BJP RajasthanManish MirdhaSachin PilotGovind Singh DotasraSatish PooniaBhajanlal Sharma
#parbatsar
Parbatsar, Nagaur | Sep 15, 2026