पूरनपुर: फूफा भतीजी को लेकर फरार, रिश्तेदारी में पड़ी दरार, परिजन परेशान, मुकदमा दर्ज
पूरनपुर,कोतवाली क्षेत्र एक युवक ने अपने सगे फूफा पर बहन को बहला-फुसलाकर ले जाने और साथ में सोने के आभूषण ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली क्षेत्र एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उसकी बहन को 25 जून की सुबह करीब चार बजे फूफा अमन पुत्र संजय अपने साथ ले गया। आरोप है कि आरोपी करीब तीन तोला सोना भी ले गया।