सेवा संकल्प अभियान में जनभागीदारी को मिलेगी नई गति
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के प्रभारी मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की और सभी आयोजनों को गरिमापूर्ण एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने अंगदान का संकल्प लेने वाले 5 दानदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
बैठक में ‘मेरे सपनों का भारत’, ‘आंगन मिलन’, ‘सेवा की कहानी’, ‘सेवा मेरा योगदान’ और ‘सेवा सेतु’ कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की गई। सेवा सेतु शिविरों में मेगा हेल्थ कैंप के साथ लोगों की समस्याओं का मौके पर निराकरण कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया गया।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार सेवा, संवेदना और जनभागीदारी के माध्यम से जनकल्याण को नई गति देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार
#SevaSankalpAbhiyan #SevaSetu #JanBhagidari