पीलीबंगा: गोलूवाला पुलिस ने गोलूवाला सिहागान में सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खेलते हुए एक आरोपी को किया गिरफ्तार
गोलूवाला पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाई वाली करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आज शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि धर्मपाल एएसआई ने मय टीम आरोपी गणेश राम निवासी गोलूवाला को सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाई वाली करते हुए सट्टा उपकरण व सट्टा रकम सहित गिरफ्तार किया है ।पुलिस ने जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।