फतेहपुर: सदर के कोरशम में जमीनी विवाद के चलते घर में घुसकर हमला, महिला समेत चार लोग घायल
जमीनी विवाद को लेकर दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने कुल्हाड़ी, हथौड़ा और लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें महेंद्र कुमार, रानी, पिंकी और राजा देइया घायल हो गए। बीच-बचाव करने पहुंची महिलाओं को भी पीटा गया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि यह चौथी बार ऐसी घटना हुई है। सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी