परासी बाजार में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी की अगुवाई में जी राम जी योजना पर जिला स्तरीय सम्मेलन हुआ आयोजित किया गया। संचालन जिला महामंत्री संजीव कुमार ने किया। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री हरि सहनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि योजना मनरेगा का उन्नत रूप है। विपक्ष दुष्प्रचार कर रहा, लेकिन अब 125 दिनों का रोजगार और साप्ताहिक भुगतान सुनिश्चित है।