मढ़ौरा: लेरुआं में शव यात्रा के दौरान दुर्घटना, सांसद ने मृतक के परिजनों से की मुलाकात
थानाक्षेत्र के लेरुआं में शव यात्रा के दौरान हुई दुर्घटना में मृतक चुल्हन सिंह व अनिल सिंह के परिजनो से छपरा सांसद राजीव प्रताप रुढ़ी ने सोमवार की रात्री ग्यारह बजे मुलाकात किया और परिजनो को सांत्वना देते हुए उक्त दुर्घटना में कार्यवाई की स्थिति का जायजा लिया। सांसद के साथ जिला परिषद मीना अरुण व अन्य भाजपा के नेतागण मौजूद रहे।