कोड़ौना के पास बुधवार दिन में भीषण सड़क दुर्घटना जिसमें एक हाइवा ट्रक ने बाईक पर सवार होकर मजदूरी करने जा रहे तीन युवकों को रौंद दिया जिसमें दो की मौत हो गई। गंभीर घायल अवस्था में बचे तीसरे युवक ने इस संबंध में सदर अस्पताल में बुधवार दिन में करीब 2 बजे आपबीती बतलाई।