जहानाबाद: जहानाबाद में बाहरी ऑटो का प्रवेश बंद, ऑटो-ई-रिक्शा के लिए कलर कोडिंग व रूट प्रणाली लागू
जहानाबाद शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए परिवहन विभाग के निर्देश पर ऑटो व ई-रिक्शा संचालन हेतु पाँच रूट निर्धारित किए गए हैं। सभी रूटों पर कलर कोडिंग के आधार पर सीमित वाहनों को ही अनुमति मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले वाहन शहर के प्रमुख मोड़ों से आगे नहीं जा सकेंगे। चयन हेतु आवेदन ऑनलाइन/ऑफलाइन लिए जाएंगे और अधिक आवेदन होने पर लॉटरी से चयन होगा।