खंडवा नगर: लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम घोषित किया, खंडवा जिले से दो विद्यार्थी चयनित
जनपद पंचायत के सीईओ के पद पर ऋतिक सोलंकी और राजेश्वरी चौहान ने चयनित होने में सफलता हासिल की। विशाल नगर निवासी ऋतिक सोलंकी वर्तमान में अलीराजपुर में ट्रेजरी ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। इनके पिता रूपसिंह सोलंकी एडीएम के वाहन चालक और मां सुनीता सोलंकी गृहिणी है। जानकारी रविवार सुबह 8 बजे की है