करछना: कचरी गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
करछना क्षेत्र के कचरी गांव के समीप मिर्जापुर प्रयागराज हाईवे पर बुधवार को मार्ग से गुजरते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मेजा क्षेत्र के समहन गांव निवासी राहुल मिश्रा पुत्र चक्रवर्ती मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना होने पर स्थानी पुलिस मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करछना उपचार हेतु ले गई।