सीतापुर: बिसवां इलाके में दहेज की मांग से परेशान युवती ने आत्महत्या की कोशिश, 14 मई को होनी थी शादी
जनपद के बिसवां इलाके में रहने वाली प्रीति नाम की युवती का विवाह मानपुर निवासी वीरू नाम के युवक से तय हुआ था। आगामी 14 मई को दोनों की शादी होनी थी। अचानक ससुराल वालों के द्वारा दहेज में मोटरसाइकिल और सामान की डिमांड किए जाने के बाद वीरू और प्रीति के बीच फोन पर कुछ बात हुई जिसके बाद प्रीति ने घर पर फांसी के फंदे पर लटक कर जान देने का प्रयास कर लिया था।