सामुदायिक भवन में 24वें गणेश उत्सव का कल होगा समापन, हवन के बाद निकलेगी भव्य विसर्जन शोभायात्रा
सुंदरनगर। सुंदरनगर के सामुदायिक भवन में आयोजित किए जा रहे 24वें विशाल गणेश उत्सव का कल श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ समापन होगा। वर्ष 2003 से आयोजित हो रहा यह गणेश उत्सव क्षेत्र में धार्मिक आस्था एवं सांस्कृतिक परंपराओं का प्रमुख आयोजन बन चुका है।
समापन अवसर पर प्रातः 11 बजे सामुदायिक भवन में हवन-पूजन का आयोजन किया जाएगा। इसके उपरांत दोपहर 3 बजे सामुदायिक भवन से भगवान श्री गणेश जी की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विसर्जन शोभायात्रा में श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होकर भक्ति एवं उल्लास के साथ गणपति बप्पा को विदाई देंगे। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होने तथा हवन-पूजन एवं विसर्जन शोभायात्रा को सफल बनाने में सहयोग देने का आग्रह किया है।
गणपति बप्पा मोरया!
अगले बरस तू जल्दी आ!
#shananpower #nonfollowersfriend #jogindernagar_mandi_himachal #facebookreelsviral #ganeshutsav Indian National Congress - Himachal Pradesh Punjab Kesari / Himachal BJP Himachal Pradesh DC Mandi
Mandi, Mandi | Sep 25, 2026