भोरे: भोरे थाना क्षेत्र में दो महिलाएं कर रही थी शराब की बिक्री, पुलिस ने शराब किया बरामद, मामला दर्ज
भोरे थाना क्षेत्र के दो गांव में दो महिलाएं शराब का कारोबार कर रही थी। जिसकी भनक पुलिस को लग गई। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वहां छापेमारी की और छुपाकर रखे शराब को जब्त कर लिया। इस दौरान दोनों जगहों से महिला कारोबारी फरार हो गई। मामले में पुलिस ने दोनों महिलाओं की पहचान कर मामला दर्ज कर ली है तथा आगे की कार्रवाई में जुट गई है।