दुधि: धनौरा गांव में 6 वर्षीय मासूम को सांप ने डसा, अस्पताल में इलाज जारी है
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के धनोरा गांव में मंगलवार को एक 6 वर्षीय बच्चे को विषैले सांप ने डस लिया। जानकारी के अनुसार, धनोरा गांव निवासी ,6 वर्षीय आयुष कुमार पुत्र मनीष मंगलवार शाम करीब 4 बजे गांव के एक कुएं के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान कुएं के आसपास उगी झाड़ियों में छिपे एक विषैले सांप ने उसे काट लिया।