बिसौली: बिसौली में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, प्रगणकों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण हुआ शुरू
Bisauli, Budaun | Apr 21, 2026 बिसौली नगर पालिका सभागार में जनगणना 2027 के पहले चरण को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मकान सूचीकरण और गणना कार्य के लिए नियुक्त प्रगणकों व सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया है। मंगलवार को 2 बजे आयोजित प्रशिक्षण सत्र में प्रशिक्षक सोहेल अग्रवाल और प्रवीन कुमार ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से कराई जाएगी।