ललितपुर: पुलिस ने 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, उनके कब्जे से 15 अवैध 32 बोर कारतूस बरामद
थाना कोतवाली पुलिस द्वारा चेंकिग संदिग्ध वाहन व तालाश वांछित हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील थे तभी मुखविर द्वारा सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर मरघट के आगे जामुन के पेड़ के नीचे से दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गयी तो दो अभियुक्तों के पास से 15 अवैध जिंदा कारतूस 32 बोर के बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।