हनुमानगढ़: जंक्शन में सूने मकान से सोने-चांदी के जेवरात व नगदी चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद
हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सूने मकान से सोने चांदी के जेवरात व नगदी चोरी करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरीशुदा सामान भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी जंक्शन थाना क्षेत्र का निवासी है। आरोपी से अन्य चोरियों को लेकर गहन पूछताछ जारी है।