बिधूना: कुदरकोट क्षेत्र के मसूदपुर गांव में हुई मारपीट का वीडियो वायरल, सात लोगों पर शांति भंग की कार्रवाई, मुकदमा दर्ज
कुदरकोट । थाना क्षेत्र के गांव मसूदपुर में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को वायरल हो गया। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए दोनों पक्षों से सात लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया। इसके बाद उन्हें एसडीएम कोर्ट में पेश किया। गांव मसूदपुर में रात शराब के नशे में दो पक्षों में मारपीट हो गई।