हेरहंज: हेरहंज में अवैध कोयले से लदे तीन ट्रक जब्त, तीन गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी
हेरहंज थाना पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुएअवैध कोयला लदे तीन ट्रकों को जब्त किया है। थाना क्षेत्र में पुलिस ने बिना वैध कागजात के अवैध रूप से कोयला परिवहन करते हुए तीन ट्रकों को रंगे हाथ पकड़ा।जांच के दौरान पाया गया कि ट्रक चालक कोयला परिवहन से संबंधित आवश्यक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने तीनों ट्रकों को जब्त कर लिया।