Public App Logo
#श्योपुर #वीरपुर महिला 50 फीट ऊंचे बीएसएनएल टावर पर चढ़ी:जमीन सीमांकन को लेकर प्रशासन से नाराज, कार्रवाई के आश्वासन पर भी नहीं उतरी श्योपुर जिले के वीरपुर कस्बे में रविवार को जमीन के सीमांकन विवाद के बीच एक महिला करीब 50 फीट ऊंचे बीएसएनएल मोबाइल टावर पर चढ़ गई। एमएस रोड स्थित टावर पर चढ़ी रीमा रावत ने अपनी जमीन का नियमानुसार सीमांकन कराने की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए। चंबल पेयजल परियोजना के दौरान हुआ विवाद जानकारी के मुताबिक, रीमा रावत लंबे समय से संबंधित जमीन पर खेती कर रही हैं। क्षेत्र में प्रस्तावित चंबल पेयजल परियोजना के तहत अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची थी। इसी कार्रवाई से नाराज होकर महिला मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला ने टावर से ही कहा कि उसकी जमीन का नियमानुसार सीमांकन कराया जाए। उसने कार्रवाई का ठोस आश्वासन मिलने तक नीचे उतरने से इनकार कर दिया। - Gwalior Gird News