मंदसौर: खाद संकट और स्मार्ट मीटर पर CM से नीमच मिलने जा रहे मंदसौर जिला पंचायत सदस्य को पुलिस ने रोका
मंदसौर के किटियानी में जिला पंचायत सदस्य दीपक सिंह गुर्जर को मुख्यमंत्री से मिलने जाने से पहले पुलिस ने उनके निवास पर रोक दिया,गुर्जर किसानों को पर्याप्त यूरिया खाद उपलब्ध कराने और स्मार्ट मीटर हटाने की मांग को लेकर जाने की बात कह रहे थे, उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को खाद नहीं मिल रही और स्मार्ट मीटर से भारी बिजली बिल आ रहे हैं,