गुना नगर: इंडस्ट्रीज एरिया में प्लास्टिक पाइप फैक्ट्री में भीषण आग, 5 दमकल 4 पानी टैंकर से पाया काबू ₹50 लाख सेअधिक का नुकसान
गुना कोतवाली थाना के इंडस्ट्रीज एरिया में 16 जून रात रतरा इंडस्ट्रीज की प्लास्टिक पाइप फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। 17 जून सुबह फैक्ट्री मालिक हरीश रतरा ने बताया, प्लास्टिक पाइप दाना कच्चा माल सहित करीब ₹50 लाख से अधिक का नुकसान बताया। पूरा आकलन फिलहाल नही हुआ है पांच फायर ब्रिगेड चार टैंकर से करीब 4 से 5 घंटे में काबू पाया। पुलिस ओर नगर प्रशासन मौजूदा रहा।