कैराना: कैराना के मोहल्ला गुली छड़ियान में मानकों के विरुद्ध चल रहे चमड़ा गोदाम को प्रशासन ने किया सील
Kairana, Shamli | Apr 25, 2026 कैराना नगर के मोहल्ला गुली छड़ियान में चमड़ा गोदाम से लोगों में आक्रोश फैल रहा था। लोगों का कहना था कि चमड़ा गोदाम से दुर्गंध फैल रही है, जिस कारण सांस लेना दूभर हो गया है और लोग बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। मामले पर संज्ञान लेते हुए तहसीलदार अर्जुन सिंह चौहान व ईओ समीर कुमार कश्यप टीम के साथ मौके पर पहुंचे।