चायल: सराय अकिल में सड़क किनारे मिला नवजात, पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान
सराय अकिल, कौशाम्बी। थाना सराय अकिल क्षेत्र के खिजीरपुर कैलई उर्फ इमली गांव में मंगलवार 2 बजे सड़क किनारे लावारिस हालत में एक नवजात शिशु मिलने से हड़कंप मच गया। राहगीरों की नजर जब मासूम पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना ग्रामीणों और पुलिस को दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।