बदायूं: दलेलनगर और वसुंधरा गांव के बीच पेड़ पर चढ़कर लकड़ी तोड़ रहे मजदूर की हाइटेशन बिजली का तार टच होने से हुई मौत
Budaun, Budaun | Sep 18, 2026 बदायूं के थाना उसहैत क्षेत्र के वसुंधरा गांव के रहने वाले जुलकरन पुत्र अली अख्तर भट्टे पर मजदूरी का कार्य करता था। वह शुक्रवार को जानवरों के लिए घास लेने गया था। थाना उसहैत क्षेत्र के दलेल नगर और वसुंधरा गांव के बीच पेड़ पर चढ़कर लकड़ी तोड़ने लगा की। लकड़ी तोड़ते समय ऊपर जा रहे हाईटेंशन बिजली का तार उससे टच हो गया जिससे जुलकरन की मौत हो गई।