जगदलपुर: बस्तर जिला वॉलीबॉल संघ के गठन पर पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने जताई खुशी, कहा- संभाग के खिलाड़ियों को मिलेगा मंच
बस्तर जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन का चुनाव रविवार को सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ स्टेट वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री महेश गागड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के सचिव हेमप्रकाश नायक ने की। इस अवसर पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्याम सोमानी सहित कई गणमान्य पदाधिकारी मौजूद रहे।