केशोरायपाटन: केशवरायपाटन में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनुराधा मलिक ने संभाला पदभार
केशवरायपाटन नगरपालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनुराधा मलिक ने पूजा-अर्चना के बाद विधि-विधान से पदभार ग्रहण किया। समारोह में लोकसभा अध्यक्ष के निजी सचिव सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। अध्यक्ष बनने के बाद अनुराधा ने शहर के विकास और जनहित के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।