कांके: समाहरणालय में मेयर पद के लिए भाजपा समर्थित उम्मीदवार रोशनी खलखो ने नामांकन दाखिल किया
Kanke, Ranchi | Feb 4, 2026 समाहरणालय में बुधवार दोपहर करीब तीन बजे मेयर पद के लिए बीजेपी समर्थित उम्मीदवार रोशनी खलखो ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद बीजेपी समर्थित उम्मीदवार रोशनी खलखो ने एक रैली को संबोधित करते हुए इसे जीत का आगाज बताया और कहा कि यह कोई चुनौती नहीं बल्कि बीजेपी के लिए एक त्योहार की तरह है।