कांके: लोक भवन में जेएलकेएम नेता ने जेपीएससी की अधिकतम आयु सीमा की गणना तिथि को लेकर राज्यपाल से मुलाकात की
Kanke, Ranchi | Feb 4, 2026 लोक भवन में JLKM नेता देवेंद्र नाथ महतो ने बुधवार शाम करीब चार बजे जेपीएससी की अधिकतम आयु सीमा की गणना तिथि को लेकर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की। इस मौके पर JLKM नेता देवेंद्र नाथ महतो ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से कट-ऑफ तिथि में संशोधन की मांग की।