गम्हरिया: पुलिस ने विद्यालय के पीछे से सात किलोग्राम गांजा बरामद किया
गम्हरिया के औराही एकपड़हा पंचायत के मध्य विद्यालय छतियाना के समीप पुलिस ने मंगलवार शाम कैरेट में रखा सात किलोग्राम गांजा बरामद किया। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर सवार दो युवक कैरेट में गांजा लेकर जा रहे थे तभी पुलिस की सायरण सुनकर विद्यालय के पिछे छिपा कर भाग गए। सुचना पाकर पुलिस ने पहुंचकर गांजा जप्त किया । पुलिस ने केस दर्ज कर कारवाई शुरू कर दिया है।